अजब-गजब: रबड़ की तरह लचीला है इस लड़की का शरीर, करतब देख हो जाएंगे हैरान

रबड़ की तरह लचीला है इस लड़की का शरीर, करतब देख हो जाएंगे हैरान
  • हैलोवीन के मौके पर किया लड़की ने अजीबो-गरीब स्टंट
  • इस अजब-गजब करतब को देखकर लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। ऐसा है एक वीडियो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की अविश्वसनीय करतब करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में एक लड़की अपने हाथ पैरों के अजीबों-गरीब तरीके से मोड़ कर हैरान कर देने वाला स्टंट कर रही है। इस हैरतअंगेज वीडियो को देख कर आप अपना माथा पकड़ कर बैठ जाएंगे। स्टंट करती हुई इस लड़की को सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शंस के साथ शेयर किया जा रहा है।

रबड़ की तरह स्ट्रेच होता है शरीर

हैलोवीन के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @emeraldgordonwulf नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया था। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है एक लड़की भूतिया अंदाज में करतब करती हुई नजर आ रही है। कभी अपनी गर्दन को भूतों की तरह कई जगह से मोड़ रही है। कभी गर्दन को पीठ से मिला लेती है, तो कभी पैरों के बीच में गर्दन को फंसा लेती है। बता दें कि वायरल वीडियो में लगभग 18 साल की एमराल्ड नाम की इस लड़की का शरीर बेहद ही लचीला है। एमराल्ड अपनी बॉडी को रबड़ की तरह हर जगह से मोड़ सकती है। एमराल्ड ऐसे ही स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती है।

वीडियो को मिल चुके हैं लाखों लाइक्स

एमराल्ड गॉर्डन वुल्फ के इस अजब-गजब करतब को देखकर लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई है। इस वीडियो को लगभग दो लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे है। एक यूजर ने लिखा, यह नई रील, अब मेरी पंसदीदा है। दूसरे ने लिखा इस लड़की का स्टंट देखकर शरीर में कपकपी सी दौड़ जाती है। इसके साथ ही लोग इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

Created On :   3 Nov 2023 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story